Breaking News

पीड़ित ने आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे का लगाया आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: जिले के ग्राम-बनहर मय चक गजड़ी, थाना-अहरौला, के रहने वाले पीड़ित देवी प्रसाद मिश्रा पुत्र बैजनाथ मिश्रा, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा कि  मैं अपने आबादी की जमीन पर मकान बनाकर रहता हुं।
 मेरे मकान के सामने मेरी आबादी की जमीन पूर्वजों के जमाने से कायम है, जिस पर मेरा नांद, खूंटा, हौदी, जानवर, उठना-बैठना, शादी-विवाह पूर्वजो के जमाने से करते रहे हैं पीड़ित ने कहा कि अपनी आबादी की जमीन में थ्रेसर गाड़कर गेंहूं की दवाई करने जा रहा था कि तभी गांव के ही संत प्रसाद मिश्रा, पवन मिश्रा, ब्रम्हदेव मिश्रा पुत्रगण स्व० फूलचन्द मिश्रा व कन्हैया मिश्रा पुत्र ब्रम्हदेव, विष्णु उर्फ सत्येन्द्र व चिंटू मिश्रा पुत्रगण संतप्रसाद मिश्रा, जिनकी मेरे घर से दूरी लगभग 400 मीटर है। 

मेरे दरवाजे पर चढ़ आये और आबादी की जमीन को अपनी बताते हुए थ्रेसर उखाड़ ली, पीड़ित ने मना किया तो उपरोक्त लोग मां-बहन की गाली दिये व गोली मारने की धमकी दिये, पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दिया, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।  राजस्व विभाग द्वारा यह कहा गया कि यह आबादी की जमीन देवी पुत्र बैजनाथ आदि की है पीड़ित का कहना है उसके पास उसका कागज है, फिर भी अहरौला थाने के दरोगा मिश्रा जी मेरे विपक्षी संत प्रसाद मिश्रा के दूर के रिश्तेदार हैं, वही सब कुछ करवा रहे हैं इसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आज मंगलवार के दिन लगभग 1:00 बजे ज्ञापन सौंप कर मामले को संज्ञान में लेते हुए न्याय उचित कार्रवाई की मांग की है।

और नया पुराने