Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस की तिरंगा बाइक रैली

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को आजमगढ़ पुलिस ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली।


एसएसपी हेमराज मीना के निर्देशन में जनपदीय थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को सम्मानपूर्वक मनाएं।



और नया पुराने