Breaking News

सगड़ी में सरदार पटेल को नमन, भाजपा की एकता यात्रा में भारी भीड़।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

वंदना सिंह की अगुवाई में सगड़ी में निकली भव्य एकता पदयात्रा

निरहुआ बोले—हमारी जात सिर्फ हिंदुस्तानी, सगड़ी में एकता यात्रा संपन्न

सगड़ी, आजमगढ़। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह पदयात्रा सामाजिक सद्भाव और एकता के संदेश के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।
पदयात्रा कादीपुर रौनापार से शुरू होकर बघावर तक पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह समेत कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई। समापन स्थल बघावर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने लोगों को संबोधित किया।
निरहुआ ने कहा कि एकता यात्रा का उद्देश्य देश को एकजुट रखना है। सरदार पटेल का सपना था कि देश जातियों में न बंटे, और हम सिर्फ “हिंदुस्तानी” कहलाएं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को जितना सम्मान मिलना चाहिए था, तत्कालीन सरकारों ने उतना नहीं दिया। इसी सम्मान को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने संभाली, जो पूरे समय जनसंपर्क में सक्रिय रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर सिंह ने किया।
इस मौके पर घनश्याम पटेल, अरविंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, वंदना सिंह, संतोष सिंह टीपू, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर राय, प्रेम भूषण सिंह, वीरेंद्र पटेल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मनीष मिश्रा, त्रिपुरारी पाठक, अंजना सिंह, पारितोष जायसवाल, विवेकानंद सिंह मुन्ना, यश सिंह, रवि राय, आनंद सिंह, कैलाश राय, चंद्रशेखर सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने