अजमतगढ़/जीयनपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद जिले में उत्साह का माहौल रहा। अजमतगढ़ में मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में और जीयनपुर में दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भाजपा नेतृत्व के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। जश्न के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह और जयकारों से भरा रहा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रेमभूषण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष जायसवाल, बांके यादव, महावीर सिंह, हरिशंकर सिंह, सबले आलम, जय प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलेभर में पार्टी कार्यालयों और समर्थकों के बीच दिनभर जीत को लेकर चर्चा और उत्साह बना रहा।