🙏 हरसिंहपुर में प्रवाहित हुई भक्ति की गंगा, श्रद्धालुओं ने किया रामनाम का रसपान
संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरसिंहपुर में आयोजित श्रीराम कथा में रविवार को भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास प्रेमभूषण महाराज ने राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के सौ जन्मों की व्यथा भी समाप्त हो जाती है।
उन्होंने कहा कि राम कथा भवतारिणी है, जो मनुष्य को संसार के दुखों से पार लगाने का मार्ग दिखाती है। राम कथा हर व्यक्ति को उसकी चेतना के अनुसार आनंद और ज्ञान प्रदान करती है।
📖 कथा के दौरान महाराज ने कहा कि राम कथा से ज्ञानी को ज्ञान, भक्त को भक्ति और संन्यासी को संन्यास की शिक्षा प्राप्त होती है। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का स्मरण कराते हुए कहा—
“हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता।”
अर्थात भगवान की महिमा और उनकी कथा अनंत है, जिसे संत और भक्त अपने-अपने भाव से सुनते और गाते हैं।
🙏 उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भाव ही भक्ति का आधार है। भाव से ही जीवन सार्थक बनता है और श्रद्धा के बिना मनुष्य जीवन में कोई भी उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सकता।
इस अवसर पर कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सुशांत सिंह, संत लीला दास, प्रेम शंकर, मनोज सिंह सहित सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर राम कथा का रसपान किया और प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
🚩 जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।