Breaking News

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा किसान : श्याम बिहारी गुप्ता


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लाटघाट/आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट स्थित जमसर गांव में विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग की ओर से किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वदेवमयी गौमाता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर मां कालिका शक्तिपीठ धनछुला के मुख्य पुजारी पूज्य रणविजय महाराज, विहिप प्रांत पदाधिकारी भानु प्रकाश पांडेय तथा गोरक्ष प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख सतीश राय उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि देश का किसान तभी आर्थिक रूप से मजबूत होगा जब वह रसायनमुक्त गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाएगा और हर किसान के घर में देशी नस्ल की गाय होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से जैविक खाद, गौमूत्र से जीवामृत तथा बायोगैस जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी में पहुंचे गौपालकों और किसानों को माला व रामनाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा गौसेवा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में करसेवकपुरम अयोध्या से नरेंद्र राय, प्रांत उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, रामाश्रय राय, प्रांत संयोजक गौरव रघुवंशी, मनोज विश्वकर्मा, अरविंद पांडेय, प्रवीण, अनिल राय, चंद्रशेखर राय, हरेंद्र मौर्य, सुशील राय, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष, अंकु गुप्ता, आशीष यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

और नया पुराने