Breaking News

साइबर ठगी में पीड़िता को मिली राहत, ₹4,306 वापस


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

₹55 हजार की ठगी में ₹39,584 की रकम फ्रीज, शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकायत पर पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में ₹4,306.73 की धनराशि वापस करा दी। पुलिस के अनुसार, ठगी की कुल रकम में से ₹39,584.75 फ्रीज कराई गई है। शेष फ्रीज धनराशि को वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के मुताबिक, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुडहर गांव निवासी संगीता के पंजाब नेशनल बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से ₹55,000 की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33109250129070 दर्ज की गई।

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की रकम में से ₹39,584.75 संबंधित खाते में फ्रीज कराई। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से फ्रीज धनराशि में से ₹4,306.73 पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।

पुलिस के अनुसार, बची हुई फ्रीज धनराशि को पीड़िता को वापस कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रकम वापस मिलने पर पीड़िता को राहत मिली।

कार्रवाई करने वाली साइबर टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी और रिजर्व महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को फ्रीज कराने में मदद मिल सकती है।

और नया पुराने