Breaking News

एसएसपी की जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़, 29 सितंबर। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों की जांच में तथ्यों का ध्यान रखने तथा कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों के समाधान और पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

और नया पुराने