Breaking News

एसएसपी की जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने और पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

और नया पुराने