Breaking News

जीप ने 4 की छात्रा को कुचला, बाइक के दीवार से टकराने पर बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 छात्र पहुंचे अस्पताल

आजमगढ़ 


रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वपुर गांव के समीप सोमवार को दिन में स्कूल से घर लौट रही 4 वर्षीया छात्रा को जीप ने कुचल दिया जिससे से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद वाहन समेत चालक को नागरिको ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के दलित बस्ती की छात्रा सोनम (12वर्ष) पुत्री प्रमोद जो प्राथमिक विद्यालय ईश्वरपुर में कक्षा चार की छात्रा थी, सोमवार को दिन में तकरीबन 11 बजे स्कूल से घर जा रही थी। उसी दौरान चेकपोस्ट की ओर आ रही सवारी जीप से कुचल गयी। दुघर्टना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद जाम की स्थित रही। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के महादेवी इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार राकेश 16 पुत्र हरिनाथ केशवपुर कोतवाली जीयनपुर, रविकांत 17 पुत्र लखेंदर नुरुद्दीनपुर कोतवाली जीयनपुर व अतुल 18 पुत्र रामसमुझ दीवार से टकराकर घायल हो गये। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।

रिपोर्ट :  मोहम्मद यासिर                   

आजमगढ़ ब्यूरो 

मोहम्मद यासिर 
8808105989 

http://www.facebook.com/cmnews.crimemukhbir

सी एम न्यूज़ में आप भी अपने लेख एवं खबरें दे सकते हैं ।

Publish By - वीर सिंह 
9582008479

और नया पुराने