आज़मगढ़।
सगड़ी।
वनविभाग 16500 और ब्लाक अजमतगढ़ 10हजार लगाएगा पौधे।
01से सात जुलाई तक लगाए जाएंगे पौधे।
सगड़ी वन विभाग और विकास विभाग मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए लगाएंगे 34 हेक्टेयर भूमि में साढ़े 26 हजार पौधे ।जो कि एक जुलाई जे सात जुलाई तक लगाए जाएंगे।
वनरेंज जीयनपुर द्वारा 19.5 हेक्टेयर में 16500 पौधे और अजमतगढ़ विकास खण्ड द्वारा 15 हेक्टेयर में 10हजार पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है।पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षि करने के उद्दयेश्य से जुलाई के प्रथम सप्ताह में जगह जगह लगाये जाएँगे।जिससे क्षेत्र को हरा भरा किया जा सके। वनविभाग के वनक्षेत्राधिकारी जीयनपुर नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि विभिन्न जगहों पर पौधे लगयेगाएँगे अजमतगढ़ --नदवासराय मार्ग ,लाटघाट--अमिला मार्ग,सारदा सहायक खण्ड 32 नहर,रौनापार कोटिया मार्ग,और बेलवनिया में वनमहोत्सव मनाने की तैयारी 04 जुलाई को की जाने की तैयारी कर ली गयी है।वही खण्ड विकास अधिकारी अजमतगढ़ देव चतुर्वेदी ने बताया कि विकास खण्ड के टेकनगाढ़ा,अमुआरी नरायनपुर,कजरा दिलशाद पुर,जमसर,मसोना, दाउदपुर,हरखोरी,आदि गांवों में दस हजार पौधे लगायेजाएँगे।पर पौधों की सुरक्षा और जनजागरूकता से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है।सरकारी पौधों की सुरक्षा तभी होगी जब ग्रामीण पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।उन्होंने प्रतेयक व्यक्ति से कम से कम एक पौधे लगाने और सालगिरह,जन्मदिन के मौके पर वह एक पौधे अवश्य लगावे।तभी पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़