Breaking News

एग्रीकल्चर कम्पनी बनाकर दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

दर्जनों नोजवांन ज्वाइनिंग लेटर व ट्रेनिंग कर हुए बेरोजगार।

डी डी के पैसे के लिए भटक रहे।

कृषि कार्य हेतु कंपनी बनाकर लाखों की ठगी दर्जनों नौजवान हुए बेरोजगार डीडी के पैसों के लिए दर-दर भटक रहे लोग ।
ग्रीन इन आर्टिफिशियल एग्रो विजन लिमिटेड कंपनी के नाम से अखबार में विज्ञापन निकालकर कर्मचारियों की भर्ती  की गई जिसमें विभिन्न पदो पर मंडल प्रबंधक , कृषि सलाहकार , ब्रांच मैनेजर , कंप्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की गई और लखनऊ में इंटरव्यू लेकर सिलेक्शन किया गया और उनसे कंपनी के नाम से DD ₹10000 की बनवा कर ली गई वही सिक्योरिटी मनी के रूप में भी भिन्न विभिन्न पदों के अलग-अलग पैसे लिए गए  नौजवान ट्रेनिंग के नाम पर 5 महीने तक सर्विस किया उसके बाद कंपनी फरार हो गई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधाकर नागवंशी पुत्र शमशेर निवासी भटौली इब्राहिम पट्टी द्वारा कंपनी बनाकर फर्जीवाड़े का आरोप नौजवानों ने लगाया जीयनपुर थाने में इकट्ठा होकर नौजवानों ने उनके विरुद्ध तहरीर दी जिनमें अजमतगढ़ ब्लॉक , बिलरियागंज ब्लाक , महाराजगंज ब्लॉक , हरैया ब्लॉकों में किसानों रजिस्ट्रेशन कर  उनसे  ₹200 जमा करवाया गया व ब्लॉक में अन्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई वही 70 कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि हम से लगभग कुल 1500000 रुपए के आसपास वसूली हुई है जो पैसा यह बेरोजगार मांग रहे हैं  मैनेजिंग डायरेक्टर सुधाकर बेरोजगार नौजवानों से कुछ समय की मोहलत मांग रहें डी डी  का पैसा  वापस करने के लिए कह रहे हैं जिसमें कम्पनी में मुख्य पदों पर कार्य करने वाले गणेश , धर्मेन्द्र , अजय सिंह ,आकांक्षा मालवी , किरन पटेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही जीयनपुर थाने पर जिसकी शिकायत की गई

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़


   

और नया पुराने