आज़मगढ़।
सगड़ी।
अस्पताल परिसर में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।
डॉक्टर और नर्स ने नही किया इलाज परिजनों का हंगामा।
आशा बहुओ ने डॉक्टर को सौपा ज्ञापन नर्स को हटाने की मांग।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पीएचसी अजमतगढ़ पर शनिवार को लगभग आठ बजे उदका (चौकोखुर्द) कोतवाली जीयनपुर निवासीनी कलमाती पत्नी संगम चौहान अपने दूसरी डिलेवरी के लिए निजी वाहन से पीएचसी अजमतगढ़ पर पहुंची थी, पर स्टाप नर्स स्मिता राय ने इलाज करने से मना कर दिया पीड़िता जब जांच कराकर आई तो लगभग 09 ग्राम खून शरीर में मौजूद था, फिर भी भर्ती नही किया गया और पैसों की मांग की गई पैसों की असमर्थता जताने पर नर्स ने महिला को धक्का दे दिया और महिला पीड़ा से कराहने लगी और परिसर में ही जुड़वा बच्चे पैदा हो गए तथा खून के धब्बे जमीन पर बिखरे रहे।
फिर क्या यह देख परिजन हंगामा करने लगे तभी महिला डॉक्टर ममता राय आ गयी और पीड़िता को डिलेवरी रूम में ले गयी और दवा इलाज प्रारम्भ किया गया। यह सुनकर दर्जनों आशा बहुएं पहुंची और हंगामा करते हुए नर्स स्मिता राय पर आरोप लगाया की आये दिन इनके द्वारा डिलेवरी के समय महिलाओं के साथ इस तरह का कृत्य किया जाता है पर सीएमओ से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही होती है। पीएचसी से लेकर मुख्य चिकित्त्साधिकारी कार्यालय तक मिला हुआ है। जिसे लेकर जमकर प्रदर्शन कर अधीक्षक डॉक्टर शौकत अली को ज्ञापन सौंपा और नर्स को हटाने की मांग की। आशाओ ने यहां तक कहा कि पूरी संवेदना तार तार हो चुकी हैं। परिजनों की तरफ से भी ज्ञापन सौंपा गया। डॉक्टर शौकत अली ने कहा कि नर्स के खिलाफ सीएमओ और जिलाधिकारी को पूर्व में ही लिखित शिकायत की गई है पर अबतक कार्यवाही नही की गई। महिला के साथ सास धर्मी देवी, हरिराम चौहान, शक्ति चौहान, मनोज कुमार, मंती देवी,सत्यप्रकाश आदि रहे।
देर शाम लगभग 04 बजे जच्चा बच्चा को एम्बुलेंस से महिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
रपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़