आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ के ग्रामपंचयतो में 15 हजार हेक्टेयर में बृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसके तहत कजरा दिलशाद पुर गांव में ग्रामप्रधान अनीता सिंह एव एडियो एसटी विजय कुमार जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय कजरा दिलशाद पुर के परिसर में पोखरी पर,छठ पूजा अस्थल पोखरा पर कुल 500 सौ पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए बृक्षारोपण किया गया।
वही ग्रामपंचायत टेकनगाढ़ा में 1000 हजार पौधे,एव अमुआरी नरायनपुर में 1000 हजार पौधे ग्राम के पोखरों ,चारागाह,प्राथमिक विद्यालय ,डीह स्थान आदि जगहों पर पौधे लगाए गए।तो वनरेंज जीयनपुर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा लाटघाट---अमिला मार्ग एव अजमतगढ़---घोसी मार्ग पर 1500 सौ पौधे लगाए गए। जो कुल एक जुलाई से सात जुलाई तक 34.500 हेक्टेयर में कुल 26 हजार पौधे लगाने है।जिसकी सुरुआत शनिवार को की गई।एडियो एसटी विजय कुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के साथी है। इन्हें बचाकर रखने की जरूरत है।वनक्षेत्राधिकारी ने कहा कि जबतक पेड़ पौधों के प्रति जनता जागरूक नही होगी तबतक पेड़ पौधों को बचाकर रखना और पर्यावरण को बचाना कठिन होगा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम जन्मदिन,सालगिरह,आदि मौके पर एक पौधे अवश्य लगावे जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों में प्रदीप उपाध्याय,पी एन सिंह,भूपेंद्र सिंह,प्रधान अनिता सिंह,प्रधान संतलाल यादव,प्रधान अनिल सिंह,प्रधानाध्यापिका नाहिदा खातून,अवध विहारी,अखिलेश राय,आदि उपस्थित रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़