आज़मगढ़।
सरायमीर ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर निवासी समाजसेवी मोहम्मद उमर ने गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें राजापुर सिकरौर व क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने उपस्थित होकर इफ्तार किया। इफ्तारी के समय जो भी जायज दुआ मांगी जाती है वह इश्वर के यहां कबूल की जाती है उपर्युक्त बातें इफ्तारी के दौरान मोलवी मोहम्मद आमिर इस्लाही ने रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक हदीस में आया है कि हज़रत मोहम्मद ( सल्ल. ) ने फरमाया है जिसने रमज़ान में किसी रोजेदार को इफ्तार कराया तो यह उसके गुनाहों की बख्शीश और उसकी गरदन को आग से छुड़ाने का जरिया होगा और उसको उतना ही सवाब मिलेगा , जितना उस रोजेदार को रोजा रखने का सवाब मिलेगा। रोजेदार के सवाब में कुछ भी कमी नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़