मऊ।
मऊ। जिले के सरायलख्नसी थाने में आज उस समय अफरा तफरी का महौल हो गया गया , जब गाँव वालो की सुरक्षा में लगे 6 पुलिस कर्मियो को घायल होने की सूचना थाने पर स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा दी गयी| थाने पर तैनात एसएचओ से लेकर सभी पुलिस कर्मियो के हाथ पाव फूल गये और अपने सिपाहियों को बचाने के लिए पूरा थाना घटना स्थल पर रवाना हो गए थाने की पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणो ने पुलिस जवानो को बचाने के लिए रेस्कूय जेसीबी मशीन लगाकर बचाव कार्य शुरु कर दिया था, और कुछ घायल पुलिस कर्मियो को लेकर आनन फानन में इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय में पहुँचाने लगे बताते चलें कि कि एक दिन पहले स्थानीय थाने के भैरोपुर गांव में हत्या की सनसनी वारदात सामने आयी थी| यह नेशनल हाइवे 29 के किनारे पर लबे रोड है, और गांव के बाहर हाइवे के किनारे एक मन्दिर बना हुआ है , हत्या की सनसनी खेज वारदात को होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने गांव में सुरक्षा की दृष्टि से 6 पुलिस कर्मियो को तैनात किया था , जो मन्दिर के दीवार के सहारे किनारे पर वैठे हुए डियूटी कर रहे थे कि तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रक ने मन्दिर में भीषण टक्कर मार दिया जिससे पूरा का पूरा मन्दिर धारासायी हो गया जिसमें 6 पुलिस कर्मी दबकर पूरी तरह से घायल हो गये जिसमें सिपही दिवाकर गुप्ता ,वासूकी नाथ, शिवप्रकाश,प्रदीप कुमार पटेल, प्रदीप चौरसिया धर्मेंद्र कुमार घायल हुए है| जिसमें दो पुलिस कर्मी वासुकी नाथ और दिवाकर गुप्ता की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया बाकी पुलिस कर्मियों का इलाज मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट-विपिन दूबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ