Breaking News

एआरटीओ ने 18 स्कूली वाहनों का किया चालान ,5 वाहनों को किया शीज।

मऊ।

मऊ में नियम के विरुद्ध चल रहे स्कूली वाहन पर कारवाही के उद्देश्य से एआरटीओ अधिकारी श्याम लाल ने अपने हमराहियों के साथ राष्टीय राजमार्ग वाराणसी -गोरखपुर पर  पुलिस लाईन के समीप स्कूली वाहनों की चेकिंग किया। चेकिंन के दौरान बिना लाइसेन्स, बिना परमिट, बिना फिटनेस, ओवरलोड एवं मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कुल 18 वाहनो का चलान किया गया तथा 5 वाहन सीज किये गये। इसी प्रकार 15 वर्ष के ऊपर आयु की महर्षि दयानन्द इण्टर कालेज, लखनी मुबारकपुर की बस संख्या-यू0पी0-ए0 0874 को थाना-हलधपुर में निरूद्ध किया गया, यह अभियान निरन्तर 4 दिनों तक चलाया जायेगा। जिन विद्यालयो  की बसें 15 वर्ष से अधिक आयु की हो गयी है उनको तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दे , अन्यथा उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 

रिपोर्ट-विपिन दूबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

    

और नया पुराने