आज़मगढ़।
सगड़ी ।
ब्लाक सभागार में कई बैठक प्रत्येक प्रधान देगे एक एक हजार रुपयों की मदद।
16 जूलाई की रात्रि में घर लौटते समय सेठाकोली के प्रधान को बदमासो ने मारी थी गोली।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के प्रधान संघ कि बैठक गुरुवार को ब्लाक के मीटिंग सभागार मे की गई जिसमें ब्लाक के ग्राम पंचायत सेठाकोली के प्रधान रामप्रवेश चौहान पुत्र स्वर्गीय हरगोबिन्द चौहान को जीयनपुर थाना क्षेत्र के सौहरेया गांव के डीह स्थान के पास रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे बदमाशो द्रारा गोली मारने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे ।जिसका इलाज आजमगढ़ मे प्राईवेट नर्शिगहोम मे चल रहॉ है हालत गंभीर बनी हुई है ।जिसे लेकर प्रधान संघ हरैया ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रधानों पर हो रहे हमले के जल्द से खुलासे और सही अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की।बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ रामसरन यादव ने कहा कि ब्लाक में 85 ग्राम पंचायते है यदि सभी साथी मिलकर एक एक हजार का सहयोग करे तो हजारों रुपये जुट सकते है जिससे बेहतर इलाज किया जा सकता है और हमारे बीच के साथी जल्द हमसब के बीच होंगे।उन्होंने एक साल में तीन तीन प्रधानों पर हमले किये गए पर खुलासा पुलिस नही कर सकी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रधानों पर हो रहे हमले में जल्द खुलासा करने और काल डिलेट के माध्यम से सही अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।यदि सही खुलासा नही हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।अध्यक्षता रामसरन यादव और संचालन रामबदन यादव ने की इस मौके पर पल्टन यादव,अशोकलाल यादव, राजीव यादव,वकिल यादव ,राजमन यादव ,बृजकिशोर यादव हरिकेश यादव,अशोकलाल,रामनिवास यादव,मगल यादव,केदार पटेल,रामवहन्द्र पटेल,सरफराज अहमद आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़