Breaking News

महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण जागरूकता पर गोष्ठी सम्पन्न।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण जागरूकता पर सेमिनार आयोजित ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में स्थित पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बीएड और बीटीसी के बच्चों ने प्रतिभाग लिया मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर प्रेमचंद यादव बी एड हेड माल्टारि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण जागरूकता पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए वहीं प्रबन्धक मनीष मित्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु सिर्फ बातों से नहीं बल्कि स्वयं से बदलाव की शुरुआत करें जिस पर विद्यालय परिवार के साथ साथ आप सभी का नाम रोशन हो ।
प्रेमचंद यादव ने सेमिनार संबोधन में महिला सशक्तिकरण के जागरुकता पर बोलते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं की सशक्त भूमिका से ही राष्ट्र सशक्त व्  विकसित होगा महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ साथ शिक्षा से लेकर हर जगह संघर्ष करने की जरूरत है वही पर्यावरण जागरूकता पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र छात्राएं वृक्षारोपण के साथ-साथ अन्य तरीकों से भी पर्यावरण की सुरक्षा करें आज इस आधुनिक विकासवादी होड़ में मानव इसके साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसके लिए हमें  अभियान चलाकर  सुरक्षित जीवन व राष्ट  को विकशित करना होगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विभूति नारायण पांडेय व संचालन पुंडरीक ने किया सेमिनार में विनीता पांडेय , अमीचंद , प्रियंका यादव , संध्या , राधेश्याम , दिव्या , हरिकेश आदि ने प्रतिभाग किया वही संबोधित करने वालों में श्रवण सिंह ,गीता सिंह , सरिता , प्रमोद , सत्यानंद द्विवेदी , भारतीय पांडेय आदि भी रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने