Breaking News

दो घर में सेंध काटकर लाखों के गहने, नकदी चोरी।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

   रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर   गांव में बुधवार रात चोरों ने  अलग– अलग स्थान पर दो मकान में नकब लगाकर लाखों तक के रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। सुबह गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दे दी है।। रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल पटेल पुत्र रामजतन  (50वर्ष) ने अपने परिवार के साथ खेत में ईट का कच्चा मकान बनाकर तीन वर्षो से रहता है। दूसरी ओर राजकुमार यादव पुत्र गोरखनाथ 2008 में चक्की हाजीपुर गांव घाघरा नदी में समाहित हो जाने के कारण पहाड़पुर गांव के पश्चिम दिशा वरडीहा रोड पर पैसे के अभाव से ईट का कच्चा मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे है। बुधवार की रात्रि में चोरों ने दो मकानों में एक जैसा ही सेंध काटकर चोरी किये। दोनों का मकान लगभग 7 किमी दूरी पर है। दोनों लोगो को जानकारी सुबह चार बजे करीब मिली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में संसनी फ़ैल गयी। अच्छेलाल के घर से दो हजार रुपये नगद व तीन थान ज्वेरात और राजकुमार यादव के घर से 50 हजार नगदी व एक सोने का चैन पर चोरो ने मारी बाजी। चोरो ने दोनों के 200मीटर पर बॉक्स खाली छोड़े थे। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने