Breaking News

उदासीन अखाड़े की जमीन पर दबंगों का कब्जा।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

मठ के मठाधीश ने लगाया न्याय की गुहार एस डी एम के दरबार में।

सगड़़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ मे उदासीन अखाड़ा के महन्त विमल मुनि ने स्कूल प्रबन्धक पर लगाया मठ की जमीन हडपने का आरोप मठ मठाधीश विमल मुनि ने कहा कि ब्लाक से सटे उदासीन अखाड़े की जमीन गुरु ग्रंथ नगर वार्ड नंबर6 अजमतगढ़ मे स्थित हैं चक नंबर 1138 जिसको जबरदस्ती छेदीलाल गुप्ता पुत्र रामधनी गुप्ता  प्रबंधक द्वारा अवैध रूप से मठ की जमीन को अपने गुडों के बल से जबरदस्ती ज़मीन पर कब्जा करने की नियत से जान माल की धमकी दे रहे हैं वही छेदीलाल गुप्ता द्वारा बिना मान्यता प्राप्त इंटर तक विद्यालय गोगा साव भिखी साव के पास चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के नाम से अवैध तरीके से स्कूल बनवाकर पोखरे की जमीन पर गाटा नंबर 692 / 0 322 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिसकी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा  31 कड़ी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा बताया गया उसके बाद भी प्रशासन मौन बनी हुई है वही मठ के मठाधीशवर विमल मुनि द्वारा अपनी जमीन बचाने के लिए बाउंड्री वॉल करने जा रहे थे छेदीलाल गुप्ता द्वारा व उनके उनके गुंडे द्वारा जबरदस्ती जमीन पर JCB से अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है विमल मुनि द्वारा प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही जिले के बड़े अधिकारी से लेकर तहसील तक अधिकारियों से मठ के पुजारी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया तब भी नहीं हुई स्कूल प्रबंधक के ऊपर कोई कारवाई वही अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रहे भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन सख्त है वही प्रशासन उदासीन अखाड़े की जमीन पर हो रहे कब्जे पर विफल है वही मठ के पुजारियों ने कहा कि अगर प्रबंधक के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने