आज़मगढ़।
सगड़ी।
शराब के विरोध में आगे आए महिलाएं-विधायक बंदना सिंह।
बसपा विधायक बंदना सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सगड़ी के बातन, ओढ़रा सलेमपुर, चौको खुर्द, खांड़ व अजमतगढ़ नगर पंचायत में जहरीली शराब पीने से मरे लोगो के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द बांटा और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि- शराब विनाश की जननी है, इसके खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा, तभी जाकर परिवार सुरक्षित और सुखी हो पाएगा। ओढ़रा सलेमपुर में जुटी सैकड़ों महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि- आज के परिवेश में घर की महिलाओं की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। महिलाएं पुरुषों को शराब पीने से रोके और उन्हें समझाएं कि- शराब पीने से जहां मौतें होती हैं, वही परिवार में कलह और बेरोजगारी फैलती है। जिसके कारण अच्छा खासा परिवार बबार्दी के कगार पर आ जाता है।
विधायक की बातों का महिलाओं ने भी समर्थन किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में गांव में ना ही शराब बेचने देंगे और ना ही अपने घर के पुरुषों को शराब पीने देंगे। मृतक सोबरी का चेक दूसरे नाम से बन जाने के बारे में गांव वालों ने बताया इस पर विधायक ने तहसीलदार सगड़ी को निर्देशित दिया कि- चेक उसकी पत्नी सुनीता के नाम से जल्द से जल्द बनवा कर दें।
इस दौरान प्रमोद कनौजिया पूर्व प्रधान, जितेंद्र पासवान ग्राम प्रधान, इनरावती, राजेंद्र पाठक, राजनाथ पासवान, धर्मेंद्र पासवान, महेंद्र पटेल, जनपत पासवान, सुंदर पासवान, केशव सिंह व विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़