आज़मगढ़।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरियावां में विवाहिता की जलकर मौत हो गई विवाहिता के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरियावां थाना सरायमीर निवासी अब्दुल अली पुत्र बन्दे अली ने थाना में तहरीर दी है कि मेरी 25 वर्षीय बेटी नाजिया का विवाह दिनांक 25 जून 012 गांव के ही मो. शहजाद पुत्र शेख मोहम्मद के साथ हुई थी शहजाद का अवैध सम्बंध बडे भाई सेराज की पत्नी नूराना था जिसके चलते शहजाद और नूराना दोनों मिलकर पैसों की मांग करते और मारते पीटते थे दो दिन पूर्व भी मेरी बेटी को दोनों ने मिलकर मारा पीटा था मैंने फोन करके बेटी को समझाया कि सब्र करके रहो मैं पैसे का इन्तेजाम करता हूँ। 20 जुलाई 017 की रात लगभग डेढ़ बजे शहजाद के घर के सामने वाले ने फोन किया कि आप जल्द से जल्द अपनी के घर पहुंचे वह जल गई है मैं सूचना पाते ही गांव के प्रधान को साथ में नाजिया के घर गया देखा कि नाजिया पूरी तरह जल कर चुकी थी मुझे पूरी की पूरी शंका है कि शहजाद अपनी भाभी नूराना के साथ मिलकर पहले मारा फिर जला दिया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर धारा 498ए , 304बी आईपीसी व 3/4 डीपीए के मुकदमा दर्ज किया घटनास्थल पर सीओ फूलपुर संतोष सिंह, नायब तहसीलदार अरूण कुमार यादव व थानाध्यक्ष राम नरेश यादव ने शव को कब्जे में लेकर थाना पर लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मृतक के पति को पूछताछ के लिए थाना पर ले आए।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
लखनऊ