Breaking News

अंधे सांड को मारकर तालाब में फेंका, हुई मौत।

श्रावस्ती।



श्रावस्ती।थाना मल्हीपुर के ग्राम मुराऊपुरवा के तालाब में उतराता मिला सांड का शव।मामला थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम मुराऊ पुरवा का है जहां पर एक अंधा सांड गांव के बाहर घूम रहा था  तभी गांव के इदरीश ने सांड को हांक कर सड़क के पार कर दिया इसी बीच गांव के ही फकीरे दर्जी ने अंधे सांड को सुबह करीब 7 बजे खेद कर बुरी तरह मारा फिर गांव के किनारे खुदे तालाब में गिरा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।ग्रामीण इदरीश ने जाकर ग्राम प्रधान से पूरी बात बताया जिसपर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाना मल्हीपुर को दी।मौके पर पहुँचे थाना मल्हीपुर के एसआई जय प्रकाश सिंह के साथ घिराऊ राम ने सांड के शव को तालाब से बाहर निकलवाया फिर पशु विभाग को सूचना दी जिसपर पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार गिलौला ने पहुंच कर सांड का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। कई जगह सांड के ऊपर चोट के निशान भी मिले और सांड के आंख, मुँह सहित कई जगह से खून भी निकल रहा था।प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर फकीरे दर्जी के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की बात कही है।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

        

और नया पुराने