श्रावस्ती।
श्रावस्ती। जिले में इस वर्ष आठवीं पास कर चुके 8899 छात्र- छात्राओं का नवीं में शत प्रतिशत का एडमीशन सुनिश्चित किया जाय ताकि जिले का कोई भी बच्चा आगे शिक्षा ग्रहण से वंचित न रह जाय।उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत ट्रांजिशन कार्यक्रम की गहन समीक्षा बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं इण्टर कालेजों के प्राचार्यो को दी है। उन्होने जोर देते हुये कहा कि बच्चे देश के भाग्य विधाता है इन्हें पढ़ा लिखाकर इनके भविष्य को उज्जवल बनाना हम सब का नैतिक दायित्व है। इस लिये सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आठवीं उत्तीर्ण किये छात्र-छात्राओं का नवी कक्षा में एडमिशन कराना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी छात्र-छात्रा आगे की शिक्षा लेने से वंचित न रह जाय। जिलाधिकारी ने जिले के इण्टर कालेजों के प्राचार्यें को भी निर्देश दिया कि वे 31 जुलाई तक आठवीं उत्तीर्ण किये बच्चों का एडमिशन अपने-अपने कालेजों में करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से भी इस अभियान की समीक्षा करते रहें ताकि कोई भी बच्चा एडमिशन से छूटने न पावे। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि जिले में अभियान चलाकर यह ज्ञात करें कि सभी कान्वेंट विद्यालयों की मान्यता है या नही यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन पाया जाय तो तत्काल उन विद्यालयों को बन्द कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय तथा उन विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को दूसरें विद्यालयों में शिफ्ट करा दिया जाय ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण सहित डी0आई0ओ0एस0, बी0एस0ए0, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं इण्टर कालेजों के प्राचार्य गण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती