Breaking News

बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

श्रावस्ती।

श्रावस्ती। बच्चे देश की भाग्य विधाता हैं इन्हें स्वस्थ रखना हम सब का नैतिक दायित्व है, प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं/बच्चों एवं उनकी माताओं को स्वस्थ रखने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसके तहत सरकार द्वारा मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम की शुरुवात करके बच्चों एवं उनकी माताओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण कराया जाता है इसलिऐ स्वास्थ विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, ए0एन0एम0, आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व है किवे अपने क्षेत्रों में संवेदनशील होकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित रखें, यदि जिले के किसी भी गाॅवों में औचक निरीक्षण करने के दौरान कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित पाया गया तो निश्चित ही संबंधित क्षेत्र की ए0एन0एम0, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त निर्देश कैम्प सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के प्रगति की गहन समीक्षा करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है, उन्होंने जोर देते हुऐ कहा कि बच्चों के टीकाकरण के प्रगति की प्रतिदिन संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ए0एन0एम0/आशावार गहन समीक्षा करें तथा समीक्षा के दौरान जो ए0एन0एम0/आशा अपने दयित्वों के प्रति शिथिल पायी जाय तो उनके विरुद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया किवे अपने स्तर से भी ब्लाक वार मानीटरिंग करें तथा जो प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण होना न पाया जाय तो इनके विरुद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों एवं उनकी माताओं के प्रतिदिन हुऐ टीकाकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय, जिसमें ब्लाकवार और ए0एन0एम0 वार आंकड़े को अवश्य दर्शाया जाय, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों का भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवायें, ताकि जिले का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाय। इस अवसर पर डब्लू एच0 ओ0 की जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 आरती सिंह तथा सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 के प्रभारी चिकित्साधिकारी, सी0डी0पी0ओ0गण, बी0सी0पी0एम0, यू0एन0डी0पी0 के स्याम मिश्र व डब्लू0एच0ओ0 के आशुतोष सिंह उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

        

और नया पुराने