श्रावस्ती।
श्रावस्ती। योगी सरकार भले ही भूमाफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए दृढ संकल्पित हो लेकिन नौकरशाहो के आगे सारे फरमान दरकिनार होते दिखाई दे रहे है। जिसका गवाह स्वयं पीड़ित संगम लाल पुत्र पाचू रमवापुर धूमबोझी थाना सोनवा जिला श्रावस्ती का निवासी है। संगमलाल का कहना है कि मेरे गाटा सं0-677 रक्बा .071 हेक्ट0 भूमि सरकारी कागजात मे दर्ज है जिस पर जगदेव पुत्र रामधीरज मिश्रा निवासी रमवापुर धूमबोझी आदि ने जबरन कब्जा कर लिया है। जिस पर पीड़ित ने थाना, तहसील व जिलाधिकारी कार्यालय पर कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन शिकायती पत्र को ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया। पीड़ित संगमलाल का कहना है कि जगदेव आदि लोगो का सत्तादारी लोगो से साठ गाठ होने के कारण वह अधिकारियो पर मनमानी करने का दबाव बनाया जाता है और बात मानने पर उनका स्थांनातरण करा दिया जाता हैै। कही कही तो उन्हे कार्रवाई न करने की धमकी भी दी जाती है। ऐसे मे बात इतने पर ही नही रूकती संगमलाल ने यह भी बयां किया कि वह चार बार मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी फरियाद उन्हे सुनाई और शिकायती पत्र सौंपा फिर भी अभी उसे न्याय नही मिला ऐसे मे क्या योगी सरकार पीडितो को न्याय दिलाने के लिए उनकी बात सुनने के लिए क्या उपाय सुझायेगी यह योगी सरकार के लिए एक यक्ष प्रश्न चिन्ह है जिस पर सरकार को गम्भीरता से विचार कर ऐसे लोगो पर नकेल कसने की जरूरत है जो सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती