Breaking News

संपत्ति के बटवारे को लेकर पुत्र ने पिता को मारी गोली एक कि मौत एक घायल।

मऊ।

मऊ/शहर थाना दक्षिणटोला के मोबिनपुरा मुहल्ले में सम्पति  बटवारे के विवाद में पुत्र ने अपने पिता 70 वर्षीय फिरोज अहमद की गोली मार कर की हत्या जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व से ही घर में संपत्ति के बंटवारे की नोकझोंक चल रही थी इसी बीच आरोपी के पिता फिरोज अहमद हज यात्रा के लिए जाने वाले थे तो उन्होंने सोचा कि जाने से पहले ही संपत्ति का बंटवारा कर दिया जाए जिसके लिए आज पंचायत बुलाई गई थी अभी पंचायत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर आरोपी बेटा नसीम अहमद ने पहले अपने पिता पर गोली चलाई फिर पंचायत में बैठे इम्तियाज अहमद पर गोली चलाई जिससे आरोपी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और हाजी इम्तेयाज अहमद के पैर में गोली लग गई जिसके बाद में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।


संवाददाता- धनंजय दूबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

    

और नया पुराने