Breaking News

बिना अनुमति बिजली विभाग के अभियंताओं को मुख्यालय से बाहर जाने से रोक ।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-

श्रावस्ती। जिले में उपभोगताओं द्वारा बिजली की निरन्तर आपूर्ति न होने की शिकायत करने तथा समय सीमा के अन्तर्गत उन शिकायतों का निराकरण न होने पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुऐ उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता से लेकर सभी सहायक अभियन्ताओं, अवर अभियन्ताओं एवं सब स्टेशन इन्चार्जों को जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी हैं। जिला अधिकारी ने कहा  कि जिले के हर उपभोक्ताओं की शिकायतों को विभागीय अभियन्ता/कर्मचारी गम्भीरता से सुने तथा तत्काल उन शिकायतों का निराकरण भी सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि यदि जिले के किसी भी कस्बे/बाजारों एवं गाॅव का कोई भी उपभोक्ता विद्युत दोष को समय से न दुरुस्त करने की शिकायत किया तो निश्चित ही सम्बन्धित क्षेत्र के अवर अभियन्ता, एस0एस0ओ0 एवं लाइन मैन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                              ब्यूरो श्रावस्ती

         

और नया पुराने