Breaking News

सोसायटी पर खाद न होने से प्राइवेट दुकानदारो की चांदी।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-

श्रावस्ती। एक तरफ योगी सरकार किसानो को सस्ते दामो पर खाद और बीज मुहैया कराने की बात पुरजोर तरीके से कह रही है। वही दूसरी तरफ श्रावस्ती जिले में सहकारी केन्द्रो पर उर्वरक न होने से किसान परेशान और हतास है जिसका फायदा प्राइवेट दुकानदार इन दिनो प्रिन्ट रेट से अधिक दामो पर बेचकर मालामाल हो रहे है। किसान के सामने समस्या यह है कि धान की रोपाई के समय यूरिया व डाई की आवश्यकता होती है। लेकिन मौजूदा हालात मे किसान खाद के कालाबाजारी का शिकार हो रहा है वह ओवररेटिंग को जानकर भी विरोध न करने के लिए मजबूर है ऐसे हालात मे किसान लुट रहा है। विभाग द्वारा मामले को संज्ञान मे लेते हुए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है फिर भी इकौना, गिलौला, लक्ष्मननगर, नेवरिया, रत्नापुर, सोनवा, भिनगा आदि जगहो पर प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है। जिससे किसानो को उचित मूल्य पर खाद मिल सके।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                              ब्यूरो श्रावस्ती

         

और नया पुराने