आज़मगढ़।
सरायमीर
सरायमीर थाना क्षेत्र अलग अलग गांव में दो लोगों ने की आत्महत्या दोनों मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार।
जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना के रसूलपुर निवासी बेद प्रताप 36 पुत्र बलिराम ने बीती रात किसी समय गांव के बाहर पोखरा के आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटक गया। सुबह जब गाँव के लोगों ने शौच के लिए गए तो बेद प्रताप को पेड़ से लटका देख दंग रह गए और इसकी सूचना तत्काल उसके परिवार को दी । परिवार के लोग रोते बिगड़ते घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो संतान है। इसी थाना क्षेत्र के आसाड़ा गांव निवासी स्वीटी 15 पुत्री राम अचल दिनांक 30 जुलाई 017 रविवार को दिन में लगभग 11 बजे जब माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे रूम के अन्दर जा कर पंखा के हुक में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली।उसके माता-पिता जब घर वापस आए तो देखा कि उसकी बेटी आत्महत्या कर ली है फिर खामोशी से शव को नीचे उतार कर अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक कक्षा नौ की छात्रा थी ।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।