सोनभद्र।
नही मिला न्याय तो शान्त नही बैठेगे हम (रिंकू सिंह)
सोनभद्र जिले से अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट-
रेनुकूट। रेनुकूट पिपरी में आज दिन मंगलवार को शिव प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के द्वारा एक अनिश्चित कालीन अनशन किया जा रहा था जिसमे उनके साथ उनके साथी एवं कई समाज सेवी भी विधुत बिभाग पिपरी के कर्मचारी के खिलाफ आमरण अनशन पे बैठे हुये थे इस अनशन को कुछ घंटे होने ही वाले थे कि आधीछण अभियंता ने अनशन पे बैठे लोगों को अपने ऑफिस में बुलाया और बातो के दौरान 1महीने का समय मांगा गया और अनशन को खत्म करने की बात कही गई।
इसी दौरान शिव प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह से स्थानीय पत्रकार अजीत कुशवाहा ने बात की तो पूरा मामला खुल के सामने आया रिंकू सिंह ने बातो के दौरान जानकारी दी कि रवि कुमार साह पुत्र स्व मंगल द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक जन्मतिथि बढ़ाकर नोकरी प्राप्त करने के संबंध में हमारे द्वारा कई बार 29/07/2017 से हमारे द्वारा मुख्यमंत्री,ऊर्जा मंत्री,प्रमुख सचिव ऊर्जा,जिला अधिकारी,मुख्य अभियन्ता(परि0अनु0),मुख्य अभियंता(क्रमिक एवं प्रशाशन)को प्राथना पत्र दिया जा चुका था जिसपे कोई ठोस करवाई न होने पर मजबूरन हमे आमरण अनशन करना पड़ा और जिसके बाद आज शैलेश सिंह आधीछण अभियंता ने हमें बात चीत करने के लिये हमारे साथी समेत 7 लोगो को अपने ऑफिस में बुलाया जहाँ वार्तालाब के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यालय से कुछ जाँच गोपनीय है जिसके कारण बिलम्ब हो रहा है और उन्होंने यह भी बोला की जांच की जो भी रिपोर्ट आयगी वो निष्पक्ष आएगी और दोषी के खिलाफ सख्त करवाई की जायेगी जिसके लिये 1 माह का समय और माँगा जिसके बाद हमारे द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन को स्थगित किया गया इस मोके पर कन्हैया चौबे, रितेश सिंह,ओ पी सिंह,राजन सिंह,आलोक सिंह,त्रिभुवन मोर्या, संजय त्रिपाठी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
सोनभद्र।