Breaking News

भाजपा नेता द्वारा 101 पौधे लगाकर पर्यावरण के लिए किया जागरूक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ मे पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय शताब्‍दी समारोह के तहत सभी जनमानस लोगों के बीच पैठ बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में युवा भाजपा नेता व नगर पंचायत अजमतगढ़ के पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल ने समर्थकों के साथ प्राथमिक पाठशाला अजमतगढ़ में 101पौधे लगाकर पौधरोपण के लिए किया जागरूक।

युवा भाजपा नेताअरविंद जायसवाल ने कहा कि ग्‍लोबल वार्मिंग आज सबसे बड़ी समस्‍या है। पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम सुरक्षित रह सकते है। इसका सबसे आसान तरीका है कि हम पौधरोपण को गंभीरता से ले और प्रत्‍येक व्‍यक्ति कम से कम एक पौधा लगाये। पौधे को लगाने के बाद उसका संरक्षण भी हमारी जिम्‍मेदारी है।जो आज लोग पर्यावरण को लेकर काफी हद तक चिन्तन मे हैं।अब लोगों को एक दूसरे के साथ मिल कर एक पौधा लगाने की जरुरत है जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही सरकार इस दिशा में भी निरंतर प्रयास कर रही है कि पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाय। हम पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय शताब्‍दी समारोह के तहत पूरे प्रदेश में पौधरोपण कर रहे है साथ ही रक्‍तदान के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मानवता की रक्षा की जा सके।
इस मौके पर राधेश्‍याम कन्‍नौजिया, जयप्रकाश सिंह, प्रवीण, हुमा, रामवचन, विनय, सोनम, समी यादव, सोनू मिश्र, धर्मेंद्र सोनकर, शिखा चतुर्वेदी, रामचंद्र उर्फ रामू गौड़, वीरेंद्र मिश्रा, सर्वेश जायसवाल, मुख राज साहनी, आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने