Breaking News

अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास में चार पर मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर थाना में 15 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास करने व बालक के मां के साथ मारपीट के चार नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के ऊपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटे गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर की निवासनी सीमा परवीन पत्नी इम्तियाज ने थाना सरायमीर पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे पति रोजी-रोटी के विदेश में हैं दिनांक 5 अगस्त 017 की रात नौ बजे को मेरे 15 वर्षीय बेटे ताहिर को गांव के ही मुशीर पुत्र इरशाद दावत में जाने के लिए बोलकर घर ले जाकर शाहपुर स्कूल के कमरे मेरे लड़के का लोवर उतार कर दुष्कर्म का प्रयास किया किसी तरह लड़का मुशीर के चंगुल से बचकर घर आकर आपबीती मुझसे सुनाई तो मैंने लड़के को साथ में लेकर पूछताछ करने उसके घर गई तो मुशीर , दानिश , नासिर पुत्रगण इरशाद , व इरशाद पुत्र जलील ने मुझे और मेरे लड़के को मारापीटा और कहा कि अगर थाने गई तो जान से मार देंगे। मैं किसी तरह इसकी सूचना थाना पर दी तो दिनांक 7 अगस्त को उपर्युक्त चारो व्यक्ति व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे घर का दरवाजा खटखटाया उसके बाद मुझे मां बहन की गाली दी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर अपराध संख्या 155/17 धारा 147, 377/511, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटे गई।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।


और नया पुराने