आज़मगढ़।
सरायमीर।
कस्बा सरायमीर के मेन रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो इंटरमीडिएट छात्र गम्भीर रूप से घायल जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार। जानकारी के अनुसार अलतमस 20 पुत्र मोहम्मद शाहिद कस्बा सरायमीर मोहल्ला सोसहटी निवासी अपने चचा डॉ. मोहम्मद खालिद के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद गानिम के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह लगभग नौ बजे बीनापारा इंटर कॉलेज बीनापारा पढ़ने के लिए जा रहा था कि जैसे ही कस्बा के बलिया शाहगंज मार्ग पर मोहल्ला ठठेरी बाजार पहुंचा सामने से अण्डा लाद कर आ रहे ट्रक के चपेट में आकर गिर गए जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायमीर पहुंचाया गया।परिवार को घटना की सूचना पाते ही अस्पताल पहुंचे और उपचार के जिला अस्पताल ले गए। दोनों युवक इंटरमीडिएट के छात्र हैं ट्रक व चालक को जनता ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।