Breaking News

दरोगा पर गिरी गाज, सर्विस रिवॉल्वर चोरी होने के मामले में एसपी ने किया सस्पेंड।

मऊ।

1-

उत्तर प्रदेश के मऊ -जिले में यूपी पुलिस के एक दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर सहित सात जिंदा कारतूस चोरी होने के मामले में रविवार को एसपी अभिषेक यादव ने कार्रवाई करते हुए दरोगा शिव सागर चौधरी को सस्पेंड कर दिया.
मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का है. जहां बीते सोमवार शाम सिकटिया पुलिस चौकी प्रभारी शिव सागर चौधरी की सरकारी सर्विस रिवॉल्वर और सात कारतूस को चोर चुरा ले गए थे. वहीं जांच के दौरान दरोगा की लापरवाही का मामला सामने आया था, जिसके बाद सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने सस्पेंड की कार्रवाई की.
क्षेत्राधिकारी (शहर) राजकुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी शिव सागर चौधरी अपने निजी आवास में रहते हैं.

जब वह बाथरूम में नहाने के लिए गए हुए थे तभी उनके बिस्तर के नीचे रखी गई सरकारी रिवॉल्वर और सात कारतूस को कोई चोर चुरा ले गए.
इस संबंध में दरोगा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद स्वाट टीम और सर्विलांस की टीम चोर की तलाश कर रही है।

2-

प्रधानपति राजेश उर्फ़ राजन सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज।

मऊ । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर के प्रधानपति राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह ने गांव के ही प्रधान पद के उम्मीदवार रहे बृजेश सिंह को गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी तक दे दिए जिनके प्रार्थना पत्र पर थाना सरायलखंसी पुलिस ने दबंग प्रधानपति के ऊपर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

3-

थाने मे सुबिधा शुल्क  की भरपूर कमाई।

मऊ /मधुबन थाना  क्षेत्र के एक दर्जन देवारा के  अबैध खदानो  से फिर शुरू हो गया हैं । बडे पैमाने पर अबैध बालू खनन का कारोबार   लगभग 20 टैक्टर तथा चार पॉच जे सी बी मशीने धडल्ले से पूरी रात बालू खनन   कर रही सूत्रो का कहना है की थाने मे सुबिधा शुल्क के अलावा सौ नम्बर की कमाई  भरपूर हो रही है पूरी रात से अबैध बालू खनन करने वालों से वसूली करते है तथा उनका संरक्षण करते है।

4-

वैन ने अधेड़ महिला को मारी टक्कर।

मऊ /मऊ शहर कोतवाली के सारहु पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार वैन ने अधेड़ महिला को मारी टक्कर हुई  मौत  पुलिस ने वैन को लिया कब्जे में चालक फरार।

संवाददाता- धनंजय दूबे


आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने