मऊ।
1-
मऊ - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रोटरी क्लब की महिलाओं ने पुलिस लाईन पहुंच कर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांध कर ये एहसास दिलाया कि अगर आप लोग रक्षाबंधन मनाने घर नहीं जा सके तो आपकी बहनों का प्यार यहां रह कर भी कम नहीं होगा, बहनों ने भाई पुलिसकर्मियों के हाथों में राखी बांध कर अपनी सुरक्षा का वचन लिया और कहा कि हम लोग आपकी बहनों की कमीं महसूस नहीं होने देंगे
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत सभी पुलिसकर्मी व डाक्टर संजय सिंह सहित रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
2-
वीनिता पांडे ने 85बच्चों को राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया।
मऊ- बाल सुधार गृह में रक्षा बंधन के त्योहार पर बाल कल्याण समिति की सदस्या वीनिता पांडे ने 85बच्चों को राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। उन्होंने सभी बाल कैदियों को राखी बांधी। और मुंह मीठा कराया। और उन्होंने सभी बाल कैदियों से संकल्प लिया कि अब वे नयी जिंदगी की शुरुआत करेंगे। और कोई ग़लत कार्य नहीं करेंगे।
संवाददाता- धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ