आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी आज रक्षा बन्धन के पावन बेला पर नगर पंचायत अजमतगढ़ चौकी पर तैनात , दरोगा , दिवान , मुन्सी , सिपाही , होमगार्ड को अजमतगढ़ बाजार की दो दर्जनों लड़कियो ने मिलकर सभी पुलिस कर्मियो की पहले माथे पर तिलक चन्दन लगाते हुए कलाई में राखी बांधते हुए मिठाई खिलाई । इस दौरान चौकी इंचार्ज अरविंद तिवारी ने कहा कि आज रक्षा बन्धन के पावन त्यौहार पर आप सभी बहनो ने हम पुलिस वालो को राखी बांधकर बहन की कमी महसूस होने नही दी ।
एस एस आई बिरेन्द्र बहादुर सिंह ने राखी बांधने वाली सभी बहनो को रक्षा बन्धन की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए उनकी खुशहाल जीवन मंगल की कामना देवो के देव महादेव एवं काल भैरव से प्रार्थना की । तथा चौकी अजमतगढ़ पर पहुँचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी सन्त लाल यादव ने थाने पर राखी बांधने वाली रानी देवी , आरती सोनी , अराध्या, सोनिया, मुस्कान, खुशी ,कोमल देवी , अनुपमा, रोली, आस्था,यशी, आदि लड़कियो को गिफ्ट भेट करके बधाई दी ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़