Breaking News

एसपी ग्रामीण के आदेश पर दर्ज हुआ 420 का मुकदमा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

पांच लोगों पर जमीन कब्जा को लेकर मुकदमा दर्ज।

फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कराकर कब्जा करने का आरोप।

प्रधानपति समेत पांच पर गम्भीर धाराओं में एसपी ग्रामीण के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के दोहरीघाट रोड पर खानगाह बहरामपुर बार्ड की करोड़ों की जमीन का फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कराकर कब्जा करने और धमकाने आदि के लिए प्रधान पति समेत पांच पर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।जबकि उक्त जमीन की रजिस्ट्री जीयनपुर कोतवाली निवासी ममता प्रजापति पुत्री श्यामराज ने 18 जनवरी 2017 को विजय पुत्र रामनगीना से और 18 जनवरी को नरेंद्र प्रसाद पुत्र रामबचन से 48 कड़ी जमीन के भूखण्ड की व्यवसायिक भूमि के रूप बैनामा कराया जिसपर दीवाल,करकट आदि पड़े है।जिसे लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था।

पर इसी बीच फर्जी तरीके से जितेंद्र और श्रवण ने वीरेंद्र उर्फ डब्लू यादव को25 मार्च 2017 को फर्जी तरीके से तीन वर्षों के लिए एग्रीमेंट कराकर कब्जा जमाने के लिए ममता और रिस्तेदारो को डराया धमकाये जाने लगा ।जिसका आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधिक्षक से गुहार लगायीं जिसपर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए जीयनपुर कोतवाली को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया जिसपर पुलिस ने प्रधान पति वीरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू,देवर विस्सू यादव पुत्रगण स्वशुर मेवालाल यादव,निवासी कसड़ा आइमा थाना जीयनपुर,जितेंद्र प्रसाद चौरसिया,एव श्रवण चौरसिया निवासी जीयनपुर के खिलाफ धारा 419,420,447,511,504,506,386 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।जब की प्रधान पति कई गम्भीर मुकदमो में वांछित है।ममता का पूरा परिवार दहशत में रात की करवटे ले कर चैन से सो भी नही पा रहा है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने