Breaking News

बैंकों द्वारा सिक्के न लेने से ग्राहक परेशान, बैंक कर्मचारियों के व्यवहार से दुखी जनता।

मऊ।

मऊ -चिरैयाकोट -स्थानीय बाजार में स्थित कई बैंक है। लेकिन बैंक कर्मचारियों द्वारा सिक्के न लेने से जनता को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, बैंक कर्मचारियों के बरताव से जनता दुखी है। वही व्यक्ति विशेष को महत्त्व देते हुए उनका काम मिनटों में निबटा दिया जाता है, जबकि आप जनता को बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, यूबीआई और एसबीआई ब्रांच पर कमीशन खोरो का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है, लोन लेने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन देना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारियों के लेने देन का आलम यह है कि एक तो कोई कर्मचारी छोटे कस्टमर से सीधे मुँह बात तक नही करता वही बड़े बकायेदारों की आवभगत की जाती है, जिससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है।

रिपोर्ट- सलीम

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने