Breaking News

51 गावो में अबतक शून्य आवासों की नही हुई फीडिंग पर भड़के: पीडी

आज़मगढ़।

सगड़ी।

ब्लाक का किया निरीक्षण निरुत्तर हुए कर्मचारी।

25 तक नही हुई फीडिंग तो 51 लोग होंगे आवास से वंचित।

सगड़ी ब्लाक अजमतगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे परियोजना अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल ने एक एक आवासों की फीडिंग की जानकारी ली।पर 103 ग्रामसभाओं में आवासों का लक्ष्य 431हैं जिसमे 239 पात्रो का ही रजिस्ट्रेशन किया गया है जबकि 51 ग्रामो में अबतक पात्र लाभार्थियों का चयन ही नही किया गया जिसपर पीडी भड़क गए और बाबू बगले झांकते रहे किसी के पास कोई जबाब नही रहा।

  वही पीडी ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार के स्पस्ट निर्देश है कि गांव के प्रत्येक पात्र गरीबो का चयन हर हाल में जिओ ट्रेकिंग कर 25 अगस्त तक कर ले ।पर दो दिन बचे समय मे 51 ग्रामसभाओं में अबतक पात्र गरीबो का चयन तक ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी नही कर सके है जिससे लक्ष्य के अनुरूप अबतक 239 का ही रजिस्ट्रेशन और फीडिंग हो पाया है।जबकि 51 गावो में अबतक ब्लाक के कर्मचारी एक भी पात्रो का चयन नही कर सके है।पीडी ने खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामप्रधान,ग्रामरोजगार सेवक,ग्राम सचिव के साथ तत्काल बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची तैयार कर सभी की जीओ ट्रैकिंग कर कर रजिस्ट्रेशन आदि पूर्ण कर ले जिससे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा सके।पर घ्यान रहे कि किसी भी प्रकार की घन उगाही की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।और किसी भी कार्य मे शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी।इस दौरान मनरेगा भुगतान,मस्टरोल जारी,और फंडट्रांसफर कि स्थिति ,साफसफाई,आदि की जानकारी ली पर कर्मचारियों के जबाब से सन्तुष्ट नही दिखे।इसके उपरांत कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई दिसा निर्देश दिए।इस दौरान ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी और खण्डविकास अधिकारी गुलाब सोनकर आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने