आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर- स्थानीय थाने मे 20 वर्षीय किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फरीद्दुनपुर थाना सरायमीर के मनोज (कल्पनिक नाम ) ने आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी कि सोमवार की शाम मैं पत्नी को साथ लेकर रिश्तेदारी अन्तिम संस्कार के लिए गया था। रात में घर के बरामदा में मेरी 20 वर्षीय बेटी अकेली सो रही थी । पडोस का संजय पुत्र दयाराम लड़की को अकेला सोता देख उसके साथ बलात्कार किया । जब हम लोग मंगलवार को सुबह रिश्तेदारी से वापस आए तो बेटी ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर लेकर अपराध संख्या 164/17 धारा 376 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । और पीड़ित किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।