Breaking News

सीओ से न्याय की गुहार, विवेचना कर रहे दरोगा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

स्थानिय थाना क्षेत्र के अब्डीहां गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति पुत्र राम चरण प्रजापति ने सीओ फूलपुर के यहां प्राथना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि- मेरे एक मुकदमे में सरायमीर थाने में तैनात एस आई विजय कुमार पांडेय मुकदमा संख्या 0094/17 धारा 452,427,323,504,506 का विवेचना करने पहुंचे मुलजिम बनाये गए लोगों के घर काफी देर तक बैठने के बाद मेरे दरवाज़े पर आए और कहने लगे जबरदस्ती मुकदमे में सुलह कराने व उल्टे अभियुक्त गण को पैसा दिए जाने का दबाव बनाने लगे जब प्रार्थी ने सुलह करने व पैसा देने से इनकार कर दिया तो प्रार्थी को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मुकदमे में एफ आर लगाने की धमकी देने लगे कहे कि तुम पर फर्जी मुकदमा कायम करवा कर जेल भेज दूंगा। उक्त दरोगा ने संजरपुर बाजार में बुला कर धमकी दे रहे थे इस दरोगा के आतंक से पूरा परिवार भयभीत हो गया है ।सी ओ फूलपुर से न्याय के लिए मत्था टेका इस संबंध में सी ओ फूलपुर ने कहा आपकी विवेचना दूसरे से कराई जाएगी व दरोगा को दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाई की जाएगी ।उक्त दरोगा थाना परिसर में कई पुलिस वालों से भी विवाद कर चुका है।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने