आज़मगढ़।
सरायमीर।
स्थानीय थाना में न्यायालय के आदेश पर मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्लाह व एक महिला समेत पांच लोगों के ऊपर जालसाजी से 35 लाख रुपये की जमीन का बैनामा और पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवेज आलम पुत्र तौफीक ने न्यायालय में याचिका दायर की थी कि मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्लाह पुत्र मोहम्मद अरकम , अस्दुल्लाह पुत्र अज्ञात , अजदुल्लाह पुत्र अज्ञात ग्राम ऊदपुर , कोतवाली फूलपुर , शाहिद पुत्र अज्ञात दाऊदपुर थाना निजामाबाद व शमा परवीन पत्नी अज्ञात ने संजरपुर बाजार में स्थित मेरी 35 लाख रुपये की जमीन को मेरे भाई से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिए है पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।जिसको संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज करवाई करने का आदेश दिया । जिसपर थाना सरायमीर ने अपराध संख्या 163/17 धारा 147, 506, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।