आज़मगढ़।
सगड़ी।
संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी द्वारा निर्मित 'काशी शत विभूति' स्मृति चिन्ह को श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की निदेशिका हिना देसाई को प्रदान किया गया। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के निर्देशन में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने यह काशी की अनोखी और खुद में अद्भुत शत विभूति चित्र हिना देसाई जी को भेंट दिया। हिना देसाई ने इसे अपने यादगार धरोहर के रूप में स्वीकार किया और कहा कि 'काशी शत विभूति' का मिलना मेरे जीवन का अविस्मरणीय पल है। इसके लिए उन्होंने महंत जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही डॉ० डी डी सिंह से बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। और भविष्य में अपने यहाँ स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध भी किया।
विदित हो कि डॉ० डी डी सिंह ने 'काशी शत विभूति' आज़मगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और प्रख्यात अदाकारा शबाना आजमी को भी प्रदान किया है।
इस अवसर पर लीला शर्मा, राजनाथ, अरविंद गौतम, ब्रम्हदेव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़