Breaking News

बसपा नेता संतोष सिंह "टीपू" ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

महुला गढ़वाल बांध का लिया जायजा।

बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, दिया मदद का दिया आश्वासन।

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के प्रति गम्भीर हूँ, हर सम्भव मदद का रहेगा प्रयास-सन्तोष सिंह "टीपू"

जानकारी के अनुसार आज बसपा नेता संतोष सिंह"टीपू" ने सगड़ी विधानसभा के महुला गढ़वाल बांध का दौरा कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया।
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मदद का आश्वासन भी दिया।
बताते चलें महुला गढ़वाल घाघरा नदी के किनारे पर एक 42 किलोमीटर का बड़ा बांध है, जिससे जुलाई 2008 में आयी भयंकर बाढ़ से बांध के दूसरी ओर बसे सैकड़ों गांव ( लगभग 135 )जलमग्न हो गये तथा मकान ढह गये थे।
दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि- सवा लाख की आबादी वाले इस बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोंगो की समस्याओं के प्रति गम्भीर हूँ, समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करूँगा, हर सम्भव मदद का मेरा प्रयास रहेगा।
इस दौरे में उनके साथ प्रमुख रूप से कैलाश यादव, अभिशेख सिंह, नीरज सिंह, सतीश राय, चंदकात सिंह, रमेश कुमार, नागेन्द्र यादव आदि लोग साथ रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

        
       

और नया पुराने