Breaking News

जांच करने गए लेखपाल की महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पिटाई।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर  निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव में विवादित जमीन की जांच करने गए लेखपाल को महिला से छेड़छाड़ एवं अश्लील बातें करने के आरोप एक व्यक्ति ने मार और प्रधान के दरवाजे पर बैठाया। यास्मीन पत्नी शहजाद ग्राम गहनी थाना फूलपुर निवासी ने मैं तीन वर्ष से अपने मयके दादा की नाम आबादी की जमीन पर मकान बना कर रह रही हूँ वहीं पर मुझसे और गांव के अबरार पुत्र मेहंदी व कबिलास पुत्र रामपलट से जमीन का विवाद चल रहा है जिसकी पैमाईश के मैने निजामाबाद तहसील में प्रार्थना पत्र दी जिसको लेकर  धर्मजीत तिवारी नाम के लेखापाल हमारे घर आए और जमीन की बात करते हुए हमारे शरीर हाथ रख दिया मैं हट गई तो लेखपाल ने कहा कि मजाक करना चाहा तो भाग गई उसके बाद मोबाइल पर फोन करके अश्लील बातें करने लगे।और कहा कि तुम मुझसे सम्पर्क बनाकर रखो तुम्हारा मकान बंजर भूमि पर है मैं इसका पट्टा करके इसकी रिपोर्ट एसडीएम साहब को भेज दूंगा। इसी शनिवार को दोपहर में लेखपाल ने गांव में आकर फोन किया की उसी जमीन पर अबरार और कबिलास भी दरख्वास्त दी है जांच करने आ रहा हूँ मैं तुम्हारे पक्ष में रिपोर्ट लगा दूंगा। उसके बाद हमारे घर के अंदर आने लगा मैंने लेखपाल को घर में आता देख तुरन्त मैंने गांव के इसराक चाचा के पास फोन किया की मेरी इज्जत लेखपाल ले लेगा। जब तक चाचा आते लेखपाल ने मुझसे छेड़छाड़ करने लगा मैं भी बचाव में हाथ चलाई जिससे उनका चश्मा मेरे हाथ में आ गया। और चाचा ने पहुंचकर दो झापड़ मारकर प्रधान के दरवाज़े पर ले गए । पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मेरे चाचा को अपने साथ थाने पर ले गई।जबकि लेखपाल जी का कहना है कि यह महिला मुझे ब्लैकमेल कर फसाना चाहती है थानाध्यक्ष निजामाबाद से इस सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसराक नामक व्यक्ति ने लेखपाल महोदय से बदत मीजी की है उसको धारा 151 के तहत एसडीएम कोर्ट में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने