आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ गांव के पास शनिवार की सुबह एक स्कूली वैन के पलट जाने से 15 बच्चे घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचाया गया गैर मान्यता प्राप्त अवैध तरीके से संचालित उक्त स्कूल को प्रशासन के द्वारा नोटिस दी जा चुकी है लेकिन व्यवस्था और कारवाही ना होने का नतीजा है कि इस तरह के विद्यालय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं स्कूली वैन जहां बिना नंबर प्लेट के थी वही बच्चों ने चालक पर शराब के नशे में होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है पुलिस ने वाहन के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित सैंट जोजफ स्कूल संचालित होता है जिले में हाल ही के दिनों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जिन्हें नोटिस प्रशासन की ओर से दी गई थी उसमें इस विद्यालय का भी नाम है बताया गया है कि उक्त विद्यालय का वैन शनिवार की सुबह में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावत गढ़ गांव के पास बच्चों को स्कूल ले कर आ रहा था की अचानक वैन सड़क से नीचे 8 फुट गहरे गड्ढे में चला गया बच्चों का शोर सुन ग्रामीणों ने वैन को सीधा कर बच्चों को वैन से बाहर निकाला वैन में सवार 8 वर्षीय अंशु पुत्री अखिलेश 10 वर्षीय अर्पित पुत्र अखिलेश 10 वर्षीय रणविजय पुत्र राजकिशोर 12 वर्षीय पुष्प लता पुत्री राजकिशोर 7 वर्षीय नित्यम पुत्र बाल गोविंद 9 वर्षीय प्रीति पुत्री बाल गोविंद अभिषेक पुत्र राजेश निवासी महावत गढ़ व 8 वर्षीय आयुष अनुष्का अंकिता पुत्री राहुल सिंह निवासी कंजरा दिल सादपुर 9 वर्षीय शिवांगी निवासिनी कंजरा मोड़ 8 वर्षीय पीयूष निवासी नरहन के अलावा आशा वर्षा इस हादसे में घायल हो गए सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया और बाद में अभिभावक को स्थानीय लोगों ने सुपुर्द कर दिया घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संतलाल यादव ने बिना नंबर प्लेट के वैन चालक विजय पुत्र राम दरस निवासी करनपुर सरैया को हिरासत में ले लिया घायल छात्रों का आरोप था कि चालक नशे की हालत में था और इसकी शिकायत उनके द्वारा स्कूल प्रशासन को कई बार की जा चुकी है लेकिन बच्चों की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और हादसा हो गया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़