आज़मगढ़।
सगड़ी।
बड़ागांव पुनापर में नई दुकान के प्रस्ताव गलत करने का लगा रहे आरोप।
एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पुनः खुली बैठक कर प्रस्ताव करने की कर रहे मांग।
सगड़ी ब्लाक अजमतगढ़ के बडगांव पुनापार के ग्रामीण सड़क पर उतरकर रजादेपुर --बाजार गोसाई मार्ग एक बजे से डेढ़ बजे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर कोटे की दुकान के प्रस्ताव की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जाम कर विरोध प्रदर्शन किया कोतवाल जीयनपुर संतलाल यादव मौके पर पहुंच कर समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व अधिकारियों ने गांव में आये और कुछ लोगो की मिली भगत से प्रस्ताव कर चले गए वह भी गांव में जो 65 प्रतिशत विकलांग है और बीए पास है जिसको दुकान का प्रस्ताव नही किया गया जबकि 40 प्रतिशत विकलांग और आठ पास को नियम विरुद्ध प्रस्ताव कर चले गए।जबकि ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया पर लोग नही माने ।जिसके विरुद्ध उपजिलाधिकारी सगड़ी को 10 अगस्त 2017 को पुनः प्रस्ताव के लिए शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगयीं है।पर अबतक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर लोगो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी करते हुए पुनः नियमानुसार दुकान के प्रस्ताव की मांग की।इस दौरान राधिका,प्रमिला,अनिता,उपमा सिंह,दामोदर सिंह,मीना सिंह,मुकेश सिंह,रामानंद,वन्दना,गणेश,काजल,संध्या,किरन, पूनम,सुरेंद्र,लीला,आदि रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़