Breaking News

हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

फालोअप

बिलरियागंज से लौटते समय दो लोगों ने एक सप्ताह चाकू से किया था जानलेवा हमला।

लाटघाट चौकी इंचार्ज ने सिधारी से हमलावर को उठाया था।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ निवासी अंशुमान सिंह पुत्र पंचानन सिंह उम्र लगभग 28 साल पूर्व माध्यमिक विद्यालय शान्तिपुर में जलालपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत है सायम लगभग 05 बजे को खालिसपुर जीयनपुर के पास 10 सितम्बर को पीछे से दो बाइक सवार आये और रोककर चाकुओ से हमला कर दिया था जिसमे गम्भीर रूप से घायल हो गया था ।जिसमे जीयनपुर पुलिस ने दो के खिलाफ धारा 307,506,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पर मंगलवार 22 सितम्बर को लाटघाट चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने रामनयन पुत्र स्व द्वारिका को सिधारी कोतवाली से चाय की दुकान से पकड़ कर जीयनपुर कोतवाली लाये पर पुलिस ने यह कहते हुए देर रात छोड़ दिया कि अभी विवेचना चल रही हैं ।जिसके खिलाफ पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए पूरे मामले के जांच की मांग की है।वहीं कोतवाल संतलाल यादव ने कहा कि अभी आरोपी के खिलाफ विवेचना की जा रही है और मामला पुरानी रंजिस का है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने